इराक़ी संसद में ईज़दी संप्रदाय के प्रतिनिधि ने आईएसआईएल के आतंकवादियों द्वारा ईज़दी संप्रदाय की सैकड़ों लड़कियों व महिलाओं के मूसिल के बाज़ारों में बेचे जाने की सूचना दी है।
फ़य्यान दख़ील ने इस बात की सूचना देते हुए कहा कि मूसिल के बाज़ारों में ईज़दी संप्रदाय की लगभग 950 महिलाओं और लड़कियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से इन महिलाओं व लड़कियों की जल्द से जल्द रिहाई के लिए कोशिश करने की मांग की। फ़य्यान दख़ील ने आईएसआईएल के क़ब्ज़े में मौजूद ईज़दी संप्रदाय की महिलाओं की दुर्दशा की ओर इशारा करते ए कहा कि आतंकवादी गुट इन महिलाओं को बाज़ार में 150 से 200 डॉलर और कभी 1000 डॉलर में दासी के रूप में बेचता है।
इससे पहले इराक़ी संसद में ईज़दी संप्रदाय के प्रतिनिधि फ़य्यान दख़ील ने इराक़ी प्रधान मंत्री से हैदर अलएबादी से ईज़दी महिलाओं व लड़कियों की रिहाई के लिए विशेष अभियान कक्ष के गठन की मांग की थी।
18 अक्टूबर 2014 - 18:53
समाचार कोड: 645236
इराक़ी संसद में ईज़दी संप्रदाय के प्रतिनिधि ने आईएसआईएल के आतंकवादियों द्वारा ईज़दी संप्रदाय की सैकड़ों लड़कियों व महिलाओं के मूसिल के बाज़ारों में बेचे जाने की सूचना दी है।